Friday, February 17, 2012

ये रोबोट हर झूठ को पकड़ सकता है


एक दिन गोलू के पापा एक रोबोट लेकर आए। रोबोट झूठ पकड़ सकता था और झूठ बोलने वाले को गाल पर खींचकर चांटा मार देता था।

एक दिन गोलू देर से आया था। पापा ने पूछा, घर लौटने में देर क्यों हो गई ?

गोलूः आज स्कूल में एक्सट्रा क्लासेज थी

रोबोट अचानक अपनी जगह से उछला और गोलू के गाल पर एक जोरदार चांटा मार दिया।

पापा हंसकर बोले, ये रोबोट हर झूठ को पकड़ सकता है। अब सच-सच बताओ कहां गए थे।

गोलूः फिल्म देखने

पापाः कौनसी फिल्म

गोलूः जय हनुमान

चटाक!….. अभी राजू की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि उसके गाल पर रोबोट ने एक जोर का चांटा मारा।

पापा ने फिर पूछा सच बताओं कौन सी फिल्म


गोलूः कातिल जवानी

पापा गुस्से में बोले, शर्म आनी चाहिए तुम्हें। जब मैं तुम्हारे जितना था तब ऐसी हरकत नहीं किया करता था।

यह सुनते ही रोबेट ने पापा के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दियाष

आवाज सुनकर गोली की मम्मी किचन से निकली और बोलीं..आखिर तुम्हारा ही तो बेटा है न! झूठ तो बोलेगा ही।

अब मम्मी की बारी थी …….. चटाक !